Search

 
 
 

रामगढ़ : मुखिया के घर श्रीवास्तव गिरोह के शूटर ने की तोड़फोड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने रियाज के घर बोला धावा

 
 Ramgarh :  जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित पालू पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो के घर शनिवार की रात लगभग एक बजे श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने अपने गुर्गों के साथ धावा बोल दिया. रियाज अंसारी ने मुखिया के घर जाकर  तोड़-फोड़ की. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना के विरोध में भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने आज रविवार को पालू पंचायत के रोचाप स्थित रियाज अंसारी का घर घेर लिया. मामले की जनकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-incidents-of-criminals-escaping-from-police-custody-are-not-stopping/">झारखंड

में नहीं थम रही पुलिस हिरासत से अपराधियों के भागने की घटनाएं

रियाज अंसारी घर से फरार बताया जा रहा है.

पुलिस  ने अपराधी रियाज के घर के पास जमा हुए आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद हटाया.  रियाज के घर पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गयी है. रियाज अंसारी घर से फरार बताया जा रहा है. बता दें कि श्रीवास्तव गिरोह का यह शूटर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है. अभी वह जेल से छूट कर बाहर निकला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही