Search

 
 
 

रामगढ़: नासा के वैज्ञानिक ने माउंट एवरेस्ट स्कूल को दिया टेलीस्कोप

 
Ramgarh: ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से नासा के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मूर्ति गुडुपाटी ने माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल चितरपुर को एक मीड इटीएक्स 80 मॉडल टेलीस्कोप भेंट किया है. इस विशेष उपहार से विद्यालय के छात्र छात्राओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है. वे रात में आकाश की गहराइयों को देखने के लिए भी उत्सुक हैं. माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल के निदेशक साजिद हुसैन ने बताया कि इस टेलीस्कोप के माध्यम से गांव के छात्र सौरमंडल के आठ ग्रहों, बौने ग्रह (प्लूटो), धूमकेतुओं और दूर स्थित तारों का अवलोकन कर सकेंगे. कहा कि इससे न केवल उनकी वैज्ञानिक समझ बढ़ेगी, बल्कि ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा भी विकसित होगी. उन्होंने कहा कि मूर्ति गुडुपाटी जो नासा के जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (जेपीएल), कैलिफ़ोर्निया में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटिव साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. जो यह टेलीस्कोप झारखंड के गांव के छात्रों को वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया है. वहीं स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि इस टेलीस्कोप से गांव के छात्रों की पढ़ाई में रुचि और जिज्ञासा दोनों बढ़ेंगी. हमारा लक्ष्य गांव के बच्चों को भी राकेश शर्मा, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की तरह नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्री और वैज्ञानिक बनने के लिए तैयार करना है. इस अवसर पर साजिद हुसैन ने मूर्ति गुडुपाटी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टेलीस्कोप झारखंड के गांव के छात्रों के लिए एक दुर्लभ अवसर है. जिससे वे अंतरिक्ष और विज्ञान की दुनिया को नजदीक से देख सकेंगे. बताते चले कि साजिद हुसैन स्वयं एक एयरोस्पेस मैटेरियल साइंटिस्ट रह चुके हैं और विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में गांव के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसे भी पढ़ें – माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/former-microsoft-ceo-bill-gates-met-jp-nadda-at-parliament-house/">माइक्रोसॉफ्ट

के पूर्व सीईओ बिल गेट्स संसद भवन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही