Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नायक समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, कुरीतियों को मिटाने पर जोर

Advertisement
Advertisement
दहेज व नशा मुक्त कराने की दिलाई गई शपथ Ramgarh : अनुसूचित जाति नायक समाज संघ रामगढ़ जिला इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन साहू धर्मशाला में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ रिझु नायक, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय प्रवक्ता राजन नायक, शांति देवी, बसंत नायक, पुन्नू राम नायक, पंसस आशु देवी, ज्ञानी नायक मौजूद थे. वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. समाज के पुरोधा स्व.राजेन्द्र नायक, स्व. प्रेमू नायक, स्व. सुकर नायक और स्व. बिनोद नायक की याद में एक मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. वहीं, मैट्रिक व इंटर के तीनों संकायों में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से डायरी, पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-one-youth-arrested-with-desi-katta-another-absconding/">पलामू

: देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

कलम की ताकत तलवार से ज्यादा : डॉ. रिझु नायक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रिझु नायक ने कहा कि कलम की ताकत तलवार की धार से भी अधिक तेज होती है. समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ना और लिखना चाहिए. ताकि अच्छी जगह पर पहुंच सकें. कहा कि हम समाज को तभी अच्छा कहेंगे जब हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे होगा. समाज को दहेज मुक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है. खासकर वैसे समाज के परिवार को जो बहुत ही गरीब हैं, दिहाड़ी है. ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर शिक्षा के प्रति जागरूक करें. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय नायक व संचालन जिला सचिव बिनोद नायक ने किया. मौके पर रितेश नायक, गणेश नायक, ज्ञानी नायक, सकल नायक, राज नायक, महेश नायक, दिलीप नायक, तुलेश्वर नायक, ठाकुर नायक, राजू नायक, शंकर नायक, सुनील नायक, उमेश नायक, प्रदीप नायक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-public-relations-campaign-of-ajsu-regarding-hallabol-program-2/">रामगढ़

: ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम को लेकर आजसू का जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही