Search

 
 
 

रामगढ़ः एनडी ग्रोवर ने डीएवी को वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया- प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा व सभी शिक्षकों ने एनडी ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वैदिक परंपरा के अनुसार विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया और एनडी ग्रोवर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई.
 

Ramgarh : डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में शुक्रवार को संस्थापक महात्मा नारायण दास (एनडी) ग्रोवर की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा व सभी शिक्षकों ने एनडी ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वैदिक परंपरा के अनुसार विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया और एनडी ग्रोवर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई. प्राचार्य ने कहा कि महात्मा ग्रोवर ने डीएवी संस्था को वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया, जिसकी छाया में लाखों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. 


स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में नौवीं की छात्राओं खुशी वर्मा व सृष्टि अग्रवाल ने हिंदी व अंग्रेजी में उनके जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला. बताया कि एनडी ग्रोवर का निधन 6 फरवरी 2008 को पंजाब में  हुआ था. इस मौके पर छात्राओं हृदयस्पर्शी भजन भी प्रस्तुत किया.  कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक रामेश्वर शर्मा ने किया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही