Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ: लोक अभियोजकों के लिए न अपना कार्यालय न कंप्यूटर ऑपरेटर, होमगार्ड करते हैं ऑपरेट

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: जिला अभियोजक कार्यालय, व्यवहार न्यायालय के दूसरे फ्लोर परत चल रहा है. जिला में अलग से अभी कोई अभियोजन कार्यालय नही है. व्यवहार न्यायालय के दूसरे फ्लोर में अभियोजकों के लिए कार्यालय बनाया गया है. जिले में 12 कोर्ट हैं और चार अभियोजक हैं. अभियोजन कार्यालय में पहले कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा के आधार पर नियुक्त थे, लेकिन वर्तमान में यहाँ कोई भी ऑपरेटर नहीं हैं. इससे परेशानी हो रही है. ­­इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threatened-the-woman-to-take-up-the-case-tried-to-rape/">धनबाद:

 महिला को दी केस उठाने के लिए धमकाया, किया दुष्कर्म का प्रयास

अपना कार्यालय नहीं

कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान और अन्य लोग ऑपरेटिंग का काम करते हैं. कार्यालय में दो कंप्यूटर है. एक कंप्यूटर का सीपीयू खराब है. इस बाबत लोक अभियोजक के प्रभारी राम विनय राय बताते हैं कि अभी मैं प्रभार के रूप में हूँ, मेरे अलावा एस के शुक्ला (अपर लोक अभियोजक), आलोक कुमार (सहायक लोक अभियोजक) और मंजू कश्यप (सहायक लोक अभियोजक) रामगढ़ में नियुक्त हैं. कोर्ट से जुड़े रिकॉर्ड को रखने के लिए कार्यालय में अलमीरा तो है लेकिन कोई रिकॉर्डकीपर नही है. कोर्ट बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर लोक अभियोजकों के लिए एक हॉल मिला है, जिसमें कार्यालय चल रहा है. अलग से बिल्डिंग के लिए व्यवहार न्यायालय के सामने जगह चिन्हित की गई है जिसका एस्टीमेट भी बन कर चला गया है. लेकिन बना नहीं है. ­­इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-aam-aadmi-party-burnt-the-effigy-of-pm-modi/">गिरिडीह

: आम आदमी पार्टी ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही