Search

 
 
 

रामगढ़ : रजरप्पा थाना के नए प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने ग्रहण किया पदभार

 
Ramgarh:  रजरप्पा थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में नवीन प्रकाश पांडेय ने योगदान दिया. एसपी पीयूष पांडेय ने इनका स्थानांतरण रजरप्पा थाना किया है. इससे पूर्व वे एसटीएफ रांची में पदस्थापित थे. उससे पूर्व वे सरायकेला टाउन थाना में थाना प्रभारी के पद पर रह चुके हैं. बता दें कि पूर्व थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने मांडू इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा को प्रभारी थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया था. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-will-get-good-education-champai-soren/">गांव

के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा : चंपाई सोरेन

अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता : नवीन

पदभार ग्रहण के बाद थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि विधि व्यवस्था नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कोयला चोरी पर रोक लगाने की कोशिश होगी. साथ ही क्षेत्र में शांति का माहौल बनाना भी प्राथमिकता होगी. इसके अलावे मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो, इसका प्रयास रहेगा. मौके पर एसआई संजय नायक, श्याम भगत, रघुराय कोटवार, सौरभ कुमार, मुंशी प्रेमचंद यादव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-party-is-the-companion-of-your-happiness-and-sorrow-enos-ekka/">झारखंड

पार्टी ही आपके सुख-दुख का साथी : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही