Search

 
 
 

Ramgarh News : बनारस की तर्ज पर रजरप्पा में भैरवी तट पर होगी गंगा आरती

Ramgarh News : अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी है. महाआरती में बनारस से दर्जनों पुरोहित शामिल होंगे और पारंपरिक विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न करायेंगे.
 
भैरवी तट पर जुटे समिति के पदाधिकारी.
  • कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को सजेगी भजन संध्या

Ramgarh News : कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप भैरवी नदी तट पर बनारस की तर्ज पर ‘गंगा महाआरती’ होगी. उस दिन भजन संध्या का आयोजन भी होगा. मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के तत्वावधान में होनेवाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.


समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी है. महाआरती में बनारस से दर्जनों पुरोहित शामिल होंगे और पारंपरिक विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न करायेंगे. वहीं, भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य रजरप्पा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है.

इनको मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

बैठक में संरक्षक के रूप में नंदू गुप्ता, छोटू पंडा, सुभाशीष पंडा, अजय पंडा, सुबोध पंडा, ब्रजेश पंडा, रवींद्र साहू, अजीत जायसवाल, जानकी महतो, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. जितेंद्र कुमार, विजय मेवाड़ व संतोष वर्णवाल को जिम्मेदारी दी गयी. संयोजक वरुण बगड़िया, नीतीश गुप्ता, संजय साह (राधा गोविंद), विजय जायसवाल व सरदार अनमोल सिंह बनाये गये. अध्यक्ष राजीव जायसवाल, उपाध्यक्ष अंकित सिंह, सुमित सिंह, बबली सिंह व सचिन करमाली, सचिव शशि पांडेय व सुनील चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, सह सचिव सोनू सोनी, विनीत यादव व शुभम सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम झा बनाये गये. आरती प्रभारी रवि हाजरा, मंशु बेदीया, महेश महतो व अरविंद जायसवाल, भजन संध्या प्रभारी प्रदीप महतो, नरेश कुमार, कृष्णा केवट, कृष्णा शर्मा व सुधीर महतो बनाये गये हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही