Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ में 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम के 4 बजे तक छावनी परिषद फुटबॉल मैदान रोजगार मेले का आयोजन होगा.
 
  • छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा आयोजन
  • 19 प्रतिष्ठित कंपनी सैकड़ों पदों पर करेगी नियुक्ति

Ramgarh: राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम के 4 बजे तक छावनी परिषद फुटबॉल मैदान रोजगार मेले का आयोजन होगा. यह मेला झारखंड सरकार के तत्वाधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर रामगढ़ द्वारा "दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार योजना" के तहत आयोजित होगा. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly

https://lagatar.in/jpsc-jssc-agitation-acs-and-tribal-student-delegation-hold-talks-with-ministers

 

19 निजी नियोजकों की रहेगी उपस्थिति

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 19 प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लेने की सहमति दी है. इनमें मुख्य रूप से: पैरालैक्स होंडा, जेआईएस फाउंडेशन, निसिथ मेगा स्किल सेंटर, सिटी स्टाइल, फ्लिपकार्ट, जेपी हुंडई, एलआईसी ऑफ इंडिया, वी-मार्ट एवं अन्य स्थानीय संस्थान. एथर एनर्जी (तमिलनाडु), ब्लिंकिट, प्रेम्संस बजाज, एनटीटीएफ (चेन्नई), राजराय सिक्योरिटी (पटना) आदि बाहरी नियोजक भी शामिल हैं.  

 

तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर होगी भर्ती

मेले में 5वीं व 10वीं पास से लेकर स्नातक, बी.टेक, एमबीए, जीएनएम/बी.एससी तथा आईटीआई/डिप्लोमा धारकों के लिए तकनीशियन, फील्ड एग्जीक्यूटिव, आईटी ट्रैनर, डिलीवरी एजेंट, सुरक्षा गार्ड, सेल्स कंसलटेंट, डेटा ऑपरेटर, टेलरिंग व नर्सिंग ट्रेनर जैसे दर्जनों पदों पर योग्यतानुसार अवसर उपलब्ध रहेंगे.

 

उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश

निबंधन अनिवार्य: रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित (Registered) होना अनिवार्य है. 

 
आवश्यक दस्तावेज: इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने बायोडाटा (Resume), नियोजनालय निबंधन कार्ड (Registration Card) तथा सभी शैक्षणिक व प्रासंगिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ मेले में उपस्थित हों.

 

मेले वाले दिन नहीं होगा निबंधन: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अपना निबंधन पहले से करा लें, क्योंकि रोजगार मेले के दिन आयोजन स्थल या स्थानीय नियोजनालय में निबंधन का कार्य नहीं किया जाएगा


जिला नियोजन पदाधिकारी, रामगढ़ श्री धनंजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता (Facilitator) के रूप में होगी तथा चयन प्रक्रिया पूरी तरह से संबंधित नियोजकों के साक्षात्कार/जांच नियमों के अनुसार संचालित होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही