Search

 
 
 

खबरें रामगढ़ की : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, टेबल टेनिस चैंपियनशिप, बीस सूत्री की हुई बैठक

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में गुरुवार को खनन निरीक्षक विनोद विहारी प्रमाणिक के द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान कुज्जु क्षेत्र में 1 बालू लदे डंपर एवं स्टोन चिप्स लदे 1 ट्रैक्टर को अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते पकड़ा गया. दोनों वाहनों को मांडू थाना में आगे की कार्रवाई के ल‍िए सौंप दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बालक व बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम व रांची का दबदबा बरकरार

[caption id="attachment_519174" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05rc_m_254_05012023_1-300x135.jpg"

alt="टेबल टेन‍िस" width="300" height="135" /> टेबल टेन‍िस[/caption] रामगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 22वां झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार को खेले गए मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसमें महिला व पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम, रांची और गढ़वा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. जबकि सभी मैच में पूर्वी सिंहभूम, रांची व गढ़वा ने अपना दबदबा बनाए रखा है. इधर, पुरुष वर्ग में भी रांची, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा के खिलाड़ियों ने खूब तालियां बटोरी. सेमीफाइनल में पुरुष और महिला वर्ग के सभी मैच कांटे की होने की उम्मीद बढ़ गई है. युगल मुकाबले में सभी स्टार खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. मैच का संचालन चीफ रेफरी किरण बिहारी शुक्ला, संदीप साहा, कमलेश दुबे, रविंद्र कुमार, एलएन मित्रा, ज्योति यादव, अंजलि रानी, राजेश कुमार, गोकुल ने किया. इस दौरान भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सह सचिव एवं सचिव झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के समरजीत सिंह एवं राज्य टीटी संघ के उपाध्यक्ष शैवाल गुप्ता, सह सचिव सुदिप्तो मुखर्जी, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, आयोजन सचिव कीर्ति गौरव, जिला टीटी संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा, अध्यक्ष प्रवीण राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल का आनंद उठाया .

बीस सूत्री की बैठक : कांग्रेस नेता प्रदीप साहू ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

[caption id="attachment_519175" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05rc_m_206_05012023_1-300x99.jpg"

alt="कांग्रेस नेता प्रदीप साहू ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन" width="300" height="99" /> कांग्रेस नेता प्रदीप साहू ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन[/caption] रामगढ़ डीसी कार्यालय में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झारखंड सरकार मंत्रालय के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया. बैठक में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा, डीडीसी, एसडीओ, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, प्रदीप कुमार साहू, बालेश्वर बेदिया मौजूद थे. बैठक में रामगढ़ बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप साहू ने मांग-पत्र सौंपते हुए जिंदल और एनटीपीसी के विस्थापितों की समस्याएं, बलकुदरा छाई डैम की समस्या, देवरिया रेलवे लाइन के पास पुल का निर्माण, महिला एवं बाल समाज कल्याण विभाग में रुकी हुई स्पॉन्सरशिप का पैसों आदि समस्याओं से अवगत कराया. सभी समस्याओं पर डीसी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए चार दिनों के अंदर जांच कर पूरे मामले का निपटारा करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही