Ramgarh News : रामगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. विभाग की टीम ने मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव में छापेमारी अभियान चलाया. इस टीम ने गांव में छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 100 लीटर अवैध चुलाई (देसी) शराब और 1000 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया.
टीम धंधे में लिप्त लोगों की पहचान में जुटी है. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक अमित किशोर प्रसाद और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.