Search

Ramgarh News : कुजू में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Ramgarh: रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र के बेडवा निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार महतो का शव बिती रात को छोटकी डूंडी पहाड़ स्थित जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और शोक का माहौल बन गया.
 
जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश कुमार महतो मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका. बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर चला गया था.

Uploaded Image

जंगल में पेड़ से लटका शव.

शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर गए, तो उन्होंने छोटकी डूंडी पहाड़ के पास एक नीम के पेड़ से आर्थिंग तार के सहारे लटका शव देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया. बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही