Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ की खबरें- पुल का निरीक्षण, क्विज प्रतियोगिता और दुलमी में पंचायत समिति की बैठक

रामगढ़ जिला प्रशासन और सीसीएल के अधिकारियों ने किया पुल का निरीक्षण

Ramgarh: उपायुक्त, रामगढ़ माधवी मिश्रा द्वारा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों पर मंगलवार को सीसीएल बड़कासयाल एवं सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़- हजारीबाग मार्ग पर पड़ने वाले दामोदर नदी पुल पर सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू,अंचल अधिकारी पतरातू, सीसीएल बड़का सयाल, सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुल पर वाहनों के आवागमन के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा पुल के दोनों तरफ प्रतिनियुक्त गार्ड के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से ही वाहनों का आवागमन पुल पर सुनिश्चित करने हेतु आपस में चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. साथ ही अधिकारियों के द्वारा पुल के दोनों तरफ स्थित फुटपाथ पर बैरिकेडिंग करने एवं पुल पर पानी जमने संबंधित स्थलों पर फिलिंग कार्य करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए. ------------

रामगढ़ः पीवीयूएन की ओर से क्विज प्रतियोगिता

Ramgarh: मंगलवार को पीवीयूएन द्वारा पृथ्वी दिवस पर हाई स्कूल ददिडीह में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य धरती माता के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और फैलाना था. संतोष कुमार, एसएम (आर एंड आर) के साथ एक इंटरैक्टिव टॉक सत्र में, छात्रों को पृथ्वी दिवस के इतिहास और वर्तमान वर्ष की थीम "हमारे ग्रह में निवेश करें" से भी अवगत कराया गया. इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी हुआ. सभी छात्रों को उनकी भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा के टोकन के साथ पुरस्कृत किया गया, इसके बाद शीर्ष 6 स्कोरर्स को पुरस्कार दिया गया. स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह की कौशल विकास गतिविधियां छात्रों को उपयोगी सीखने में संलग्न करती हैं. प्रतियोगिता पीवीयूएन के अभियान- "चलो स्कूल चलें" का एक हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को स्कूल वापस लाना है और ड्रॉपआउट दर को कम करना है. ---------

दुलमी प्रखंड के गरीबों को मिलेगा सीएम स्वास्थ्य योजना का लाभ - सुधीर मंगलेश

Ramgarh: दुलमी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश प्रमुख रेणु देवी बीडीओ रविन्द्र कुमार उप प्रमुख धर्मधीर महतो सांसद प्रतिनिधि इंद्रेव साव मौजूद थे. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. इस दौरान कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, पशु चिकित्सा, ऊर्जा, शिक्षा, पेयजल, पीएम आवास योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई. बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने बिजली की समस्या को दूर करने, पीएम आवास और राशन कार्ड गरीबों को मिले, इस पर चर्चा की और कहा कि पीएम आवास और राशन कार्ड गरीब लोगों को मिलना चाहिए न की सक्षम आदमी को दे दिया जाए. साथ ही मनरेगा संबंधित योजनाओं में लंबित पड़े जल्द पूर्ण व बकाया राशि लाभुकों को जल्द भुगतान करने को कहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही