Search

 
 
 

Ramgarh News : चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रकों की टक्कर के बीच चपेट में आई कार, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बचीं 2 जिंदगियां

चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार पर सवार एक महिला व पुरुष बाल-बाल बच गए. वे तीन घंटे तक कार में फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
 
कार में फंसी महिला को निकालकर ले जाती पुलिस व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार पर सवार एक महिला व पुरुष बाल-बाल बच गए. वे तीन घंटे तक कार में फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

 

https://lagatar.in/ed-raid-movable-assets-worth-160-crore-belonging-to-dhanbad-coal-traders-frozen 


मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए सामने से जा रहे दूसरे ट्रक के ऊपर जा गिरा. दोनों ट्रकों के बीच एक कार फंसकर दब गई. कार पर सवार लोगों की आवाज सुनकर पता चला कि गाड़ी में लोग हैं. सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच फंसे महिला व पुरुष को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. महिला ने बताया कि वे दोनों हजारीबाग मेडिकल कॉलेज जा रहे थे. 


रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. जेसीबी व हाइड्रा की मदद से दोनों ट्रकों को हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन भारी सामान लदा होने के कारण काफी कठिनाई आई. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों का सामान खाली कराया गया, फिर ट्रक हटाया गया. इसके बाद कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही