Ramgarh News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को रामगढ़ आएंगे. उनका कार्यक्रम गोला प्रखंड की बरलंगा पंचायत के लुकैयाटांड़ में प्रस्तावित है. रामगढ़ जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आगंतुकों के आवागमन समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.
डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
वहीं, एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा इंतजामों को समय पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया. मौके पर डीएफओ नीतीश कुमार, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.