Ramgarh: नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक की घटना को लेकर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष ममता देवी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ. धरना के उपरांत उपायुक्त, रामगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/charges-framed-against-12-accused-including-antu-tirkey-in-the-bargain-land-fraud-case
https://lagatar.in/the-special-branch-had-twice-reported-irregularities-in-the-jpsc-following-the-chief-ministers-cognizance-the-cids-action-began-to-uncover-secrets
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता और युवाओं के हितों से जुड़े हर मुद्दे को कांग्रेस मजबूती के साथ उठाती रहेगी तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया.
इस एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषंगी संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, अग्रणी नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, महेश सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश यादव, सज्जाद खान, सीपी संतन, गुलजार अंसारी, केसर प्रसाद, प्रदीप शर्मा, साजिद अंसारी, मिस्टर आलम, अनिल मुंडा, गोपाल मुंडा, गगन करमाली, संतोष सोनी, पिंटू अंसारी, बलराम साहू, लक्षर महतो, जागेश्वर महतो, अनिल सिंह, प्रकाश दास, लखन राम, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, अमर यादव, लखन मुंडा, मनोज कोटवार, साकेत सुमन, गोबिंद महतो, गुलाम सरवर, तरुण यादव, महेश महतो, दिनेश महतो, दिलीप कुमार, प्रेमसागर, संजीत कुमार, तुलसी महतो, एहसान उल्लाह, लुकमान अंसारी, राजेंद्र महतो, बिरेन्द्र महतो, मोतीलाल महतो, गुलाम अंसारी, मुन्ना, प्रदीप साहू, राजेंद्र नाथ चौधरी, सागर महतो, भारत महतो, सरफराज अंसारी, देवानंद प्रसाद, फहीम खान, जगदेश, सिकंदर कुमार, अशोक कुमार, अन्नू विश्वकर्मा, जयंती देवी, रीना देवी, अरंजिता करमाली, सुषमा देवी, पिंकी देवी, जयप्रकाश सिंह, राजू वर्मा, सुखदेव करमाली, झलकू बेदिया, सुधीर मंगलेश, शमसुल खान, वाजात उल्लाह, दिनेश मुंडा, आशिक इकबाल, जाकाओला, अजीत करमाली, उत्तम पटवा, सीपी संत, गौरीशंकर, अमित महतो, रामलखन, संजीव खंडेलवाल, टिकू खान ,आजाद सिंह ,तसलीम अंसारी ,महेंद्र ओहदार ,सुजीत पटेल ,संजू खान मुखलाल महतो, सपुत कुमार किशोर कुमार,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment