Search

 
 
 

Ramgarh News : भाकपा नेता मंगल ओहदार का निधन, शोक की लहर

Ramgarh News: मंगल ओहदार ने लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनायी थी. वे वामपंथी राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल थे.
 
मंगल ओहदार (फाइल फोटो).

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के मुरुबंदा निवासी भाकपा के कद्दावर नेता व भारतीय किसान सभा के झारखंड राज्य सचिव मंगल ओहदार का गुरुवार की रात निधन हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही चितरपुर व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी.


 मंगल ओहदार ने लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनायी थी. वे वामपंथी राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल थे. वे भाकपा के टिकट पर वर्ष 2009 में रामगढ़ से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे. इसके अलावा 1980 के दशक में उन्होंने बड़कीपोना पंचायत के मुखिया के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभायी थी.

 

मंगल ओहदार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दामोदर नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया. पुत्र पॉवेल कुमार ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. उनके निधन पर राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पार्षद धनेश्वर महतो, महेंद्र पाठक, बासुदेव महतो, डॉ बीएन ओहदार, चित्रगुप्त महतो, बजरंग महतो, अमृतलाल मुंडा, इंशा अल्लाह, बलराम सिंह, पुन्नूराम नायक,  विनय मुन्ना, जगन्नाथ बेदिया ने शोक जताया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही