Search

 
 
 

Ramgarh News: मुहर्रम को लेकर DC-SP ने निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा: DC

मुहर्रम को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया.
 

Ramgarh: मुहर्रम को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें मुख्य रूप से डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन व एसडीएम कृष्ण मुरारी तिर्की शामिल रहे. फ्लैग मार्च चितरपुर रेलवे ओवरब्रिज से प्रारंभ करते हुए बाजार टांड़, चट्टी बाजार, शिवालय रोड के बाद बड़कीपोना चौक होते हुए नया मोड़ पहुंची. 


इस मौके पर डीसी ने कहा कि मुहर्रम पर्व में आपसी सौहार्द्ध बनाए रखने की जरूरत है. साथ ही कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटती है, तो  तुरन्त पुलिस प्रशासन को बताएं.  वहीं एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि मुहर्रम पर्व जरूर मनाएं, लेकिन कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करें.

 
एसपी ने कहा कि किसी असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा, जो माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा. साथ ही मुहर्रम पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष नजर है. किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट डालने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा. 


फ्लैग मार्च मे चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सब इनपेक्टर अनिल कुमार, रंजीत महतो, रोहित राज, संजय कुमार रजक, निरंजन सिंह, मो एकबाल, एएसआई प्रकाश चंद्र मुर्मू , अशोक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही