Search

 
 
 

Ramgarh News: टीबी रोगियों की पहचान का DC ने दिया निर्देश, खनन प्रभावित क्षेत्र में लगाए शिविर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत टीबी रोगियों की पहचान करने का निर्देश दिया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत टीबी रोगियों की पहचान करने का निर्देश दिया. वहीं खनन प्रभावित क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया.

Uploaded Image
सदर अस्पताल रामगढ़ के प्रभावी संचालन को लेकर उपायुक्त ने चिकित्सकों की तीन पालियों में ड्यूटी निर्धारित करने का निर्देश दिया. साथ ही बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं नर्स के लिए डॉक्टर ऑफ द मंथ व नर्स ऑफ द मंथ घोषित करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जून माह में ओपीडी एवं सर्जरी से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने एवं आने तथा जाने दोनों समय उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त द्वारा प्रसव पूर्व जांच के प्रतिशत में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया. साथ ही उनके द्वारा शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में भी वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया. इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश भी दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही