Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीसी ने जनता दरबार में आए सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अबुआ आवास , भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवजा सहित अन्य जन समस्याएं आईं.
 
लोगों की समस्या सुनते डीसी.

Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘जनता दरबार’ लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आए लोगों ने डीसी के समक्षा अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने बारी-बारी से सबकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.


उन्होंने जनता दरबार में आए सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अबुआ आवास, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, नाली सहित अन्य जन समस्याएं आईं. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही