Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने बारी-बारी सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.
डीसी ने उनके आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, अबुआ आवास, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवज, पानी- बिजली व रोजगार से संबंधित मामले आए. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान व अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.