Search

 
 
 

रामगढ़ की खबरें- डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण और बीस सूत्री की बैठक

 

रामगढ़ः डीसी ने किया नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Ramgarh: उपायुक्त चंदन कुमार ने छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को वेयरहाउस की सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरे,अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी ली. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएलसी के कार्य को पारदर्शिता से पूर्ण करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित रहे. -------------

[caption id="attachment_714258" align="alignnone" width="964"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/22-20.jpg"

alt="" width="964" height="384" /> 20 सूत्री की बैठक[/caption]

रामगढ़ प्रखंड 20 सूत्री की हुई बैठक, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी हुए शामिल 

Ramgarh: दुलमी प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता बीससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने की. बैठक में 20 सूत्री कमेटी के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि पहुंचे. बैठक का संचालन दुलमी बीडीओ रविन्द्र कुमार ने किया. मौके पर सभी विभाग प्रतिनिधि ने एक-एक कर प्रखंड में चलाए जा रहे योजनाओं के संबंध में जानकारी बीस सूत्री कमेटी को दी. साथ ही कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव को धरातल पर उतरने की बात कही. बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा की सरकार द्वारा जनता के लिए कई योजनाएं संचालित की रही है. परंतु कई विभाग की ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि योजना सिर्फ कागजों में ही चलायी जा रही है. जरूरतमंदों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है. कहा कि अगर इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो इसपर जल्द सुधार किया जाए. जांच के दौरान अगर ऐसा कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो इसपर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. सुधीर ने सभी विभाग पदाधिकारियों से पंचायत व ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी देने और जरूरतमंदों को लाभ देने का निर्देश दिया. साथ ही अंचल में आय जाति आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने में महीनों लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहा है. जिसे लेकर अंचल विभाग को काफी डांट फटकार लगायी गई. साथ ही बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण भेजा गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही