Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ में राजस्व व आपदा प्रबंधन कार्यों की DC ने की समीक्षा

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण, नीलाम पत्र वाद, दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण, नीलाम पत्र वाद, दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत तथा अन्य विभागों से प्राप्त राजस्व लक्ष्यों और अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित निगरानी के माध्यम से राजस्व संग्रहण कार्य को और प्रभावी बनाया जाए.

 

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला, अनुमंडल और अंचल स्तर के अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने Right to Public Services Act के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

 

भूमि अभिलेखों में सुधार और अन्य सेवाओं के लिए संचालित परिशोधन पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से सभी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

उपायुक्त ने सभी अंचलों में न्यायालय संबंधी मामलों की सूची नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. बैठक में संभावित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने और आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में कुमारी गीतांजलि, अनुराग कुमार तिवारी, दीप्ति प्रियंका कुजूर, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक वेदांत कुमार, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही