Search

 
 
 

Ramgarh News : 13 दिन से लापता दिहाड़ी मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद

Ramgarh News : रामगढ़ के कोयरीटोला इलाके में बंद क्षतिग्रस्त मकान से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. शव की पहचान पारसोतिया निवासी गोपाल के रूप में हुई.
 
मकान के पास जुटी भीड़.

Ramgarh News : रामगढ़ शहर के कोयरीटोला इलाके में गुरुवार को एक बंद क्षतिग्रस्त मकान से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. शव की पहचान पारसोतिया निवासी गोपाल के रूप में हुई. गोपाल दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था. वह 15 अगस्त से लापता था.


जानकारी के अनुसार, उक्त मकान के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वच्छता विभाग को दी. इसके बाद सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और मकान की सफाई शुरू की. अंदर शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की. मृतक के हाथ पर बने गोदना और हाथ में पहने कड़े से उसकी पहचान हुई. गोपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही