Ramgarh News: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने सोमवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड मुर्रामकला का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा "Legacy Waste के शिफ्टिंग एवं निस्तारण कार्य" का स्थल पर जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, ट्रेंचिंग ग्राउंड मुर्रामकला में अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण के उद्देश्य से "Solid Waste Management (SWM) Processing Plant" का निर्माण प्रस्तावित है. प्लांट स्थापना के लिए निर्धारित क्षेत्र को Legacy Waste से मुक्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में वर्तमान में अपशिष्ट के शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है.
उपायुक्त ने Legacy Waste हटाने के कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित प्लांट क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खाली कराते हुए, आगामी 3 दिनों के भीतर Boundary Wall एवं अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए. साथ ही कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि "SWM Processing Plant के निर्धारित क्षेत्र का Demarcation पूरी तरह स्पष्ट एवं स्थल पर चिन्हित हो".
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र की "Drone Videography" कराई जाएगी, ताकि पूरे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहे. साथ ही Fresh Waste एवं Legacy Waste की शिफ्टिंग को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से संचालित करने की बात कही गई.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रस्तावित SWM Processing Plant के निर्माण से रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के ठोस अपशिष्ट के "वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं प्रबंधन" को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

