Search

 
 
 

Ramgarh News : कार्तिक पूर्णिमा पर मां छिन्मस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ramgarh News: संगम पर स्नान के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर लाइन में लग गए. अपनी बारी आने पर मंदिर में प्रवेश कर मां भगवती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.
 
संगम पर स्नान के बाद पूजा करतीं श्रद्धालु.
  • दामोदर-भैरवी संगम पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Ramgarh News : कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यही हाल यहां के पवित्र दामोदर-भैरवी नदी के संगम का भी रहा. सुबह से पहले ही दामोदर-भैरवी के संगम पर डुबकी लगाने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई.


संगम पर स्नान के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर लाइन में लग गए. अपनी बारी आने पर मंदिर में प्रवेश कर मां भगवती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर मंदिर में झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. पुजारी असीम पंडा बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों में स्नान के बाद देव दर्शन और पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है. भीड़ को देखते हुए रजरप्पा पुलिस व मंदिर न्यास समिति की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे.


पंचवटी में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

इस अवसर पर छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया. पंचवटी आश्रम में आयोजित इस भंडारे में भक्तों की भीड़ लगी रही. समिति की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. मौके पर अजय पंडा, सुभाषिश पंडा, पप्पू पंडा, सुबोध पंडा, लोकेश पंडा, विजय पंडा, छोटू पंडा, गुड्डू पंडा, सुजीत पंडा, रंजीत पंडा, संजीत पंडा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही