Ramgarh News : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी सोमवार को रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने सदर अस्पताल, रामगढ़ का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कर्य करने वाले अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों व पैरामेडिकल स्टाफ के सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंद मरीजों तक त्वरित पहुंचाने का निर्देश दिया. मौके पर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

