Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया. डीटीओ राजेश एक्का के नेतृत्व में एनएच-33 व एनएच-23 पर शुक्रवार रात से लेकर शनिवार अहले सुबह तक चले इस अभियान में नो-पार्किंग जोन में खड़े 26 भारी मालवाहक वाहनों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों से कुल 1,89,501 रुपए जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज व सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए. डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.