Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : डीटीओ ने चौक-चौराहों पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

डीटीओ अनुराग कुमार तिवारी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को फूल देकर नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की. दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहनों के चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की गई .
Advertisement
Advertisement
लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते डीटीओ व अन्य.

Ramgarh : रामगढ डीटीओ के नेतृत्व में परिवहन विभाग व पुलिस की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने की सीख दी गई.


शहर के सुभाष चौक एवं पटेल चौक पर वाहन चालकों व राहगीरों को रोककर जागरूक किया. पंपलेट बांटकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया. डीटीओ अनुराग कुमार तिवारी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को फूल देकर नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की. दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहनों के चालकों से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की गई .


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही