Ramgarh News : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना पंचायत क्षेत्र में लाभुकों को छह माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिली है. इनमें इंदिरा गांधी पेंशन, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुक शामिल हैं. पेंशन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
लाभुकों ने बताया कि सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन से दवा, भोजन सहित रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है. उन्होंने सरकार से नवरात्र से पहले राशि का भुगतान करने की मांग की है.
बड़कीपोना के मुखिया अरविंद सिंह ने कहा कि पेंशन भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम डीसी व चितरपुर बीडीओ को पत्र सौंपा जायेगा. उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित पेंशन का जल्द भुगतान कराने की मांग की. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शंभू कुमार, मुकेश प्रसाद, रामधनी राम दांगी, मनोज पासवान, आकाश कुमार, मंटू कुमार, निर्मल कुमार, अमृत कुमार और जीतभन राम दांगी समेत अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.