Search

 
 
 

Ramgarh News : हिरक सड़क पर हर सफर बन रहा जानलेवा, लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Ramgarh News : कुजू नया मोड़ से गिद्दी जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दी. शाम तक जाम जारी था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. कई लोगों की जान तक जा चुकी है. सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
 
सड़क जाम करते लोग.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के कुजू नया मोड़ से गिद्दी जाने वाली सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी सड़क और भारी वाहनों की लंबी कतार ने इस मार्ग पर सफर को मुश्किल बना दिया है. सड़क की जर्जर स्थिति के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दी. शाम तक जाम जारी था.


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. कई लोगों की जान तक जा चुकी है. सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.


कुजू-गिद्दी मार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रक और भारी मालवाहक वाहन चलते हैं. सड़क की खराब स्थिति और भारी वाहनों के दबाव के बीच दोपहिया वाहन चालकों तथा छोटे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है. कई जगह सड़क इतनी जर्जर दिखाई देती है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए बेहद सावधानी से गुजरना पड़ता है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं. गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है.


स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए. इसे सुरक्षित और आवागमन योग्य बनाए. ताकि दुर्घटना का खतरा कम रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही