Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग, मची अफरातफरी

या मोड़ फोर लेन चौराहा पर गुरुवार की रात करीब 8 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. कार मलिक मांडूडीह निवासी रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का कोशिश की.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ के नया मोड़ फोर लेन चौराहा पर गुरुवार की रात करीब 8 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. कार मलिक मांडूडीह निवासी रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का कोशिश की. तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था.


जानकारी के अनुसार रवि कुमार मांडू से एक मरीज को लेकर रामगढ अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान नया मोड ओवरब्रिज के पास आगे चल रही एसयूवी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही हुंडई रवि कुमार की कार उससे टकरा गई. दर्घटनागस्त कार को टोचन कर कुजू ओपी लाने के क्रम में नया मोड़ फोर लेन चौराहा के समीप शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई.


सूचना मिलते ही कुजू ओपी के एसआई आशीष कुमार गौतम व एएसआई राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही