Search

 
 
 

Ramgarh News: फूड सेफ्टी टीम का चेकिंग अभियान, मिलावटी पर कड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपया वसूला जुर्माना

रामगढ़ के उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार समिति के समीप विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेलों पर औचक जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान बाजार समिति के निकट स्थित 11 दुकानों एवं 2 गुपचुप ठेलों का निरीक्षण किया गया. जांच के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, पेस्ट कंट्रोल सहित अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गई.
 

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार समिति के समीप विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेलों पर औचक जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान बाजार समिति के निकट स्थित 11 दुकानों एवं 2 गुपचुप ठेलों का निरीक्षण किया गया. जांच के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, पेस्ट कंट्रोल सहित अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गई.

 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए बेसन के लड्डुओं में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग का प्रयोग पाया गया. खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लड्डुओं को मौके पर ही नष्ट कराया. इसके अतिरिक्त अनियमितता पाए जाने पर पांच दुकानों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. साथ ही तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

 

वहीं, जांच के दौरान दो गुपचुप ठेलों के छोले में हानिकारक रंग का उपयोग पाया गया. टीम ने दोनों ठेलों के छोले को मौके पर ही नष्ट कराया तथा संबंधित संचालकों को भविष्य में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों से स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही