Ramgarh News: रामगढ़ के चट्टी बाजार में गणेश प्रतिमा के समक्ष इन दिनों आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है. रामगढ़ युवा क्लब की ओर से पिछले 12 वर्षों से गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
गणेश पूजा पर पूरे चट्टी बाजार को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. पूजा पंडाल की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है.
रामगढ़ युवा क्लब के अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा के दर्शन करने और महोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

