Search

 
 
 

Ramgarh News : गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रामगढ़ में निकला भव्य नगर कीर्तन, युवाओं ने दिखाए करतब

Ramgarh News: शोभायात्रा की अगुवाई पंज प्यारे सरदार कुलवीर सिंह, सरदार सनप्रीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार यश छाबड़ा और सरदार गुरप्रीत सिंह चंडोक ने की.
 
शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहे पंज प्यारे.

Ramgarh News : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को रामगढ़ में भव्य निगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाला गया. शहर के बिजुलिया स्थित जौली निवास से निकले इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया.


शोभायात्रा की अगुवाई पंज प्यारे सरदार कुलवीर सिंह, सरदार सनप्रीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार यश छाबड़ा और सरदार गुरप्रीत सिंह चंडोक ने की. गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि सरदार गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में नगर कीर्तन बिजुलिया से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, लोहार टोला, चट्टी बाजार, थाना चौक होते हुए मेन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हुआ.


शोभायात्रा के दौरान अमृतसर से आई विशेष गतका पार्टी के युवाओं ने जगह-जगह पारंपरिक युद्ध कला और हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया. धनबाद से आई विक्की छाबड़ा की गायक मंडली ने पूरे मार्ग में शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से निकाली गई झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.


नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर के चौक-चौराहों पर समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की. जगह-जगह प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की गई थी. 'सतनाम वाहेगुरु' और 'जो बोले सो निहाल' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा.


शोभायात्रा में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह, रघुवीर सिंह छाबड़ा, हेड ग्रंथि सरदार गुरविंदर सिंह, तेजेंद्र सिंह सोनी, गजीत सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह, गुरु नानक स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह, अनमोल सिंह, गुरजीत सिंह, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह कालरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. 
  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही