Ramgarh News : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सुबह 08:00 बजे रेल थाना बरकाकाना परिसर में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मोहम्मद शमीम अंसारी ने कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम,आरक्षी संतन कुमार मेहता जैसे जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
उन्होंने झारखंड के वीर शहीदों के नाम पढ़कर उनके अदम्य साहस और शहादत को नमन किया.मोहम्मद शमीम अंसारी ने कहा हमारे वीर जवानों की शहादत हमें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का पाठ पढ़ाती है. उनका यह बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.
इस मौके पर रेल थाना बरकाकाना के कई पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित थे. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की .

