Ramgarh News : रामगढ़ जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को खनिज लदे वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना चालान के स्टोन चिप्स की ढुलाई करते एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया.
खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में टीम खनिज लदे वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान मुरामकला स्थित पेट्रोल पंप के समीप स्टोन चिप्स लदे हाइवा (संख्या JH01BV 4595) को रोका गया. हाइवा पर करीब 450 घनफीट स्टोन चिप्स लदा था. चालक स्टोन चिप्स से संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद स्टोन चिप्स सहित हाइवा को जब्त कर रामगढ़ थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.