Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान, 41 हजार का जुर्माना वसूला

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के आदेश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना था.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के आदेश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना था.

Uploaded Image

जांच अभियान के दौरान लगभग 15 वाहनों की गहन जांच की गई. इस क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक भी किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/police-headquarters-order-monitoring-teams-to-be-formed-in-every-district-to-oversee-cases-of-missing-and-recovered-persons

https://lagatar.in/finance-minister-furious-over-black-marketing-of-fertilizers-expresses-displeasure-over-negligence-in-the-treatment

 

जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन माध्यम से 41,000 का जुर्माना वसूला गया.

 

मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन का संचालन करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही