Search

 
 
 

Ramgarh News : चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो का प्रदर्शन, MMDR कानून रद्द करने की मांग

Ramgarh News : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल हांसदा ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.
 
प्रदर्शन करते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Ramgarh News : खनिज संशोधन (एमएमडीआर) कानून के खिलाफ झामुमो ने शनिवार को रामगढ़ जिले के प्रखंड कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया. चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन का नेतृत्व चितरपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष शिवलाल हांसदा ने किया.


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एमएमडीआर संशोधन कानून को अविलंब रद्द करने की मांग की. प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल हांसदा ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और यहां के लोगों के अधिकारों से जुड़े मामलों में केंद्र की नीतियां झारखंड के हितों के प्रतिकूल हैं.


उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. झामुमो झारखंड के अधिकार, स्वाभिमान और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगा. प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर प्रखंड सचिव मकसूद खान, खुदीराम महतो, विमल करमाली, नरेश नायक, सुधीर करमाली, संदीप करमाली, छोटेलाल करमाली, दुर्गाचरण पासवान, भानु कुमार, रवींद्र मुंडा, बिराजो देवी, रूबी देवी, रेशमी टुड्डू, फुलो देवी, गीता देवी, सचिन करमाली सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही