Search

 
 
 

Ramgarh News : विवाह बंधन में बंधे प्रेमी युगल, मंदिर में हुई शादी

चितरपुर पटेल नगर निवासी शांति कुमारी (पिता महेंद्र महतो) ल बोरोबिंग निवासी उत्तम कुमार (पिता रतनलाल महतो) के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो शुरुआत में कुछ असमंजस की स्थिति बनी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस संबंध को स्वीकार कर लिया.
 
शादी समारोह में उपस्थित युगल प्रेमी, परिजन व ग्रामीण.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के बोरोबिंग गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया. यह शादी परिजनों की सहमति से हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.


जानकारी के अनुसार, चितरपुर पटेल नगर निवासी शांति कुमारी (पिता महेंद्र महतो) ल बोरोबिंग निवासी उत्तम कुमार (पिता रतनलाल महतो) के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो शुरुआत में कुछ असमंजस की स्थिति बनी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस संबंध को स्वीकार कर लिया.

 


 इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया गया. विवाह के दौरान माहौल उत्साह व खुशी से भरा था. मौके पर कोलेश्वर महतो, मनोज महतो, निरंजन कुमार, बिहारी महतो, अजय किशोरिया, सिकंदर कुमार महतो, कैला महतो, अर्जुन महतो, गुनी महतो, राहुल कुमार, सतीश कुमार, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, रीता देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, सुमित्रा देवी, विलासो देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही