Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर पिता और बेटी की मौत

Ramgarh News: आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों शवों के साथ सड़क जाम कर दी. इससे NH-33 पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कें जाम की चपेट में आ गईं.
 
घटनास्थल पर छाया अंधेरा और जलती वाहनों की लाइट.

Ramgarh News : रामगढ़ में शनिवार की रात NH-33 पर ट्रक की चपेट में आकर पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अरुण ओहदार और उनकी बेटी मिस्टी के रूप में हुई है. हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल होप अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.


एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया. आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों शवों के साथ सड़क जाम कर दी. इससे NH-33 पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कें जाम की चपेट में आ गईं.


हादसे के बाद करीब तीन घंटे से रामगढ़ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबे कतारें लगी हुई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने में जुटे थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही