Search

 
 
 

Ramgarh News : दुकान का शटर तोड़ महंगी शराब व नगद लेकर नकाबपोश चोर फरार, वारदात CCTV फुटेज में कैद

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजूलीया स्थित एक शराब दुकान में चोरी हुई है. नकाबपोश चोर अहले सुबह चार बजे दुकान का शटर तोड़कर करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद और महंगी शराब लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर खुला देख मालिक को सूचना दी. इसके बाद दुकान मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी गई.
 

Ramgarh :  रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजूलीया स्थित एक शराब दुकान में चोरी हुई है. नकाबपोश चोर अहले सुबह चार बजे दुकान का शटर तोड़कर करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद और महंगी शराब लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर खुला देख मालिक को सूचना दी. इसके बाद दुकान मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी गई. 

 

 रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने शराब दुकान का दौरा किया और वहां लगा सीसीटीवी फुटेज देखा. फुटेज में साफ दिखा कि नकाबपोश चोर कार से दुकान के पास आया और उसका शटर तोड़ अंदर घुसा. वह करपीब एक घंटे तक दुकान में रहा और मंहगी शराब व कैश लेकर फरार हो गया.

 

Uploaded Image

 

दुकान के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में 1 लाख 80 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. महंगी शराब की चोरी का सही आकलन बाद में किया जाएगा. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. 

 

Uploaded Image

 

बहरहाल शहर के बीचो-बीच, एक बैंक और तीन एटीएम के सामने हुई इस घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही