Ramgarh : रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में उनके कार्यालयकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम द्वारा उपायुक्त सहित अन्य को जानकारी दी गई कि वर्ष 2026-27 में रामगढ़ जिला अंतर्गत 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं 2 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त है. मौके पर उनके द्वारा प्राप्त सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई.
बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के उपरांत बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही उपायुक्त द्वारा इस संबंध में आगामी बृहस्पतिवार को पुन: बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment