Ramgarh News : श्री दुर्गा पूजा समिति रजरप्पा प्रोजेक्ट के सदस्यों की बैठक दुर्गा मंडप परिसर में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नए कमेटी का गठन किया गया. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को कमेटी का मुख्य संरक्षक चुना गया. वहीं, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी को संरक्षक बनाया गया है.
कमेटी में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक जीएस राठौर को अध्यक्ष, गजेंद्र चौधरी को सचिव व आरपी सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया. बैठक की अध्यक्षता रोशनलाल चौधरी व संचालन महेंद्र मिस्त्री ने किया. मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, विशाल कुमार, राकेश रोहन, आरपी सिंह, प्रमोद कुमार, जगदीश महतो, भानू प्रकाश महतो, बसंत कुमार महतो, नारायण महतो, किशुन लाल साव, कुलदीप सिंह, चंदन करमाली, बिमलेश कुमार, प्रदीप पठवा, विकास कुमार, राजेश महतो, वरुण प्रसाद मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.