Search

 
 
 

Ramgarh News : चितरपुर में नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Ramgarh News: मां ने इस संबंध में रजरप्पा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में उसने कहा है कि दामाद यशवंत चौधरी और अन्य परिजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.
 
डौली कुमारी की फाइल फोटो.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका डौली कुमारी नौवा बगीचा निवासी यशवंत चौधरी की पत्नी थी. उसका शव फंदे में लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही डौली का मायका दुलमी प्रखंड के जमीरा गांव से परिजन समेत काफी संख्या में लोग उसकी ससुराल पहुंचे. मां मनामती देवी ने ससुराल वालों पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है.


मां ने इस संबंध में रजरप्पा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में उसने कहा है कि दामाद यशवंत चौधरी और अन्य परिजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.


बताया जाता है कि कुछ माह पहले ही डोली की शादी यशवंत के साथ हुई थी. वर्तमान में वह गर्भवती थी. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही