Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभातफेरी

Ramgarh News: प्रभातफेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी निशान साहिब लेकर कर रहे थे. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार त्रिलोचन सिंह जस्सल  ने सरदार हरविंदर सिंह सैनी (बबलू सैनी) को सिरोपा देकर सम्मानित किया.
 
प्रभातफेरी में शामिल सिख संगत के लोग.

Ramgarh News : सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर रामगढ़ में तैयारी जोरों पर है. रामगढ़ के सिख समाज ने प्रकाश उत्सव को लेकर नौवें दिन शुक्रवार को भी प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब से निकलकर सुभाष चौक, मेन रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची. वहां संगत का फूलों से स्वागत हुआ.  चाय-नाश्ते का प्रबंध भी किया गया.


प्रभातफेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी निशान साहिब लेकर कर रहे थे. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार त्रिलोचन सिंह जस्सल  ने सरदार हरविंदर सिंह सैनी (बबलू सैनी) को सिरोपा देकर सम्मानित किया.


प्रभातफेरी में समाज के स्त्री,पुरुष और बच्चे गुरबाणी, शबद कीर्तन करते चल रहे थे. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा,  सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा,  हेड ग्रंथि सरदार गुरविंदर सिंह तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह,  गुरजीत सिंह,मंजीत सिंह कुजू वाले सहित बड़ी संख्या में संगत के लोग शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही