Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News :जिला परिषद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता- सुधा देवी

जिप अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. इसी के तहत यहां पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है. ताकि यहां के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो सके.
Advertisement
Advertisement
पीसीसी पथ का शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष सुधा देवी व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ की जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी शनिवार को चितरपुर प्रखंड की चितरपुर पूर्वी पंचायत पहुंचीं. उन्होंने चिरा बारी में साहिद अंसारी के घर से नदीम अहमद के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. इस पथ का निर्माण 15वें वित्त आयोग के मद से होगा. समारोह में चितरपुर दक्षिणी की पार्षद शहला परवीन व पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी भी शरीक हुईं.


जिप अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. इसी के तहत यहां पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है. ताकि यहां के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो सके. इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों स्वागत किया. मौके पर पूर्व मुखिया युसूफ मजहर, विशेश्वर महतो, पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही