Search

 
 
 

Ramgarh News: सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान शुरू, डेढ़ लाख से अधिक को बच्चों पिलाई जाएगी दवा

देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (NID) के तहत पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया. रामगढ़ के सदर अस्पताल में आयोजित विशेष उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी शामिल हुईं.
 

Ramgarh: देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (NID) के तहत पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया. रामगढ़ के सदर अस्पताल में आयोजित विशेष उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी शामिल हुईं.


उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (CS) डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे. इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान रामगढ़ जिले के 1.71 लाख से अधिक बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो की खुराक पिलाने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है इसके लिए पूरे जिले में तैयारियां की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे.

 

समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आरसीएच पदाधिकारी (DRCHO) डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कुष्ठ पदाधिकारी (DLO) डॉ. तुलिका रानी, जिला टीबी पदाधिकारी (DTO) डॉ. स्वराज, और सदर अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक (DS) डॉ. हरेन चंद्र महतो सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें.

 

दवा पिला, अतिथियों ने की अपील

विधायिक ममता देवी और उपायुक्त ऋतुराज और सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई. सभी अतिथियों ने एक सुर में रामगढ़ वासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए आगे आएं.

 

भारत को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा, "भारत ने पोलियो पर विजय प्राप्त कर ली है, लेकिन इस सुरक्षा चक्र को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. जिले का एक भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से छूटना नहीं चाहिए."

 

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 1,71,477 बच्चों के इस शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी बूथ पर जरूर ले जाएं.

 

घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम 

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार और DRCHO डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई गई. इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को कवर करेंगी. उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में जुटीं एएनएम (ANM) और सहिया बहनों की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही