Search

 
 
 

Ramgarh News : हर्षोल्लास के साथ मना पीवीयूएनएल का 12वां स्थापना दिवस, कटा केक

Ramgarh News: सीईओ एके सहगल ने अपने संबोधन में कंपनी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की.
 
केक काटते अधिकारी व अन्य.

Ramgarh News : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) का 12वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया. पतरातू स्थित परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में कंपनी के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शरीक हुए. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल व चेयरमैन सह एनटीपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) केएस सुंदरम ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause 

 

सीईओ एके सहगल ने अपने संबोधन में कंपनी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने कर्मचारियों को उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया.


चेयरमैन केएस सुंदरम ने पीवीयूएनएल टीम के समर्पण व सामूहिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने पीवीयूएनएल परिवार पर गर्व व्यक्त करते हुए संगठन की विकास यात्रा में कर्मचारियों और उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया.


इससे पूर्व महाप्रबंधक (परियोजना) विष्णु दत्ता दास ने पीवीयूएनएल का ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया. गुब्बारे छोड़े गए और केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं. समारोह में जीएम (संचालन) प्रशांत पाटिल, जीएम (अनुरक्षण) आरके निरंजन सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही