Search

 
 
 

Ramgarh News : एसवीएम रजरप्पा में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, बच्चों ने मोहा मन

Ramgarh News : रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. वाटिका खंड के नन्हें बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के मनमोहक रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे थे.
 
राधा व कृष्ण का रूप धरे बच्चे.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में वाटिका खंड के नन्हें बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के मनमोहक रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे थे. बच्चों के आकर्षक रूप व मनमोहक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया.


श्रीकृष्ण बने बच्चे मोर मुकुट, बांसुरी व पीतांबर धारण किये थे. वहीं बच्चियों ने राधा रानी के रूप में आकर्षक वेशभूषा व श्रृंगार के साथ अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी. विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराया गया.


विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों के परिचायक हैं. बच्चों को इन पर्वों से जोड़ने से उनमें संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित होती है.विद्यालय के प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता का विकास होता है.


कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या ललिता गिरी, पूनम सिंह, रानी कुमारी, डॉ गायत्री कुमारी, ममता कुमारी, उषा कुमारी, गायत्री कुमारी, रिंकी कुमारी, श्वेता पंडा सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही