Search

 
 
 

Ramgarh News : शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ जिला झारखंड में नंबर वन

Ramgarh News: इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीसी ऋतुराज ने डीईओ, जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों, सभी बीडीओ, बीईईओ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, सभी विद्यालय प्रधानों व शिक्षकों को बधाई दी है.
 
फाइल फोटो.

Ramgarh News : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व KPMG  की ओर से जारी रैंकिंग में रामगढ़ जिले ने पूरे राज्य में पहला  स्थान हासिल किया है. 23 मुख्य व उप-सूचकांकों के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में रामगढ़ जिले ने 77.86% का स्कोर हासिल किया है. वहीं 77.12% अंक के साथ कोडरमा को दूसरा व 76.84% अंक के साथ चतरा को तीसरा स्थान मिला है.

 

इसे भी पढ़ें


मूल्यांकन के दो मुख्य घटकों में रामगढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफल, स्कूलों की नियमित निगरानी और समय पर डेटा रिपोर्टिंग से जुड़े हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स में इसे 58.44 अंक मिले हैं. जबकि शैक्षणिक योजना, बुनियादी ढांचा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े इनेबलर्स इंडिकेटर्स में 19.43 अंक प्राप्त किया है.


इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीसी ऋतुराज ने डीईओ, जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों, सभी बीडीओ, बीईईओ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, सभी विद्यालय प्रधानों व शिक्षकों को बधाई दी है. डीसी ने कहा कि रामगढ़ जिले का राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करना निरंतर प्रयासों और प्रतिबद्धता का परिणाम है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही